मासिक बैठक में लिया गया संकल्प बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

बदायूं। उझानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केकेसी की जिला मासिक बैठक शुक्रवार को उझानी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फरियाद अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में विरोधियों पर तीखा निशाना साधते हुए जिलाध्यक्ष फरियाद अली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्म, जाति, भेदभाव, नस्लवाद और ऊंच-नीच की राजनीति को पूरी तरह नकारती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज देश और प्रदेश को नफरत की नहीं, बल्कि रोजगार और विकास की राजनीति की जरूरत है। कांग्रेस का मुख्य फोकस बेरोजगारी को दूर करना, शिक्षा के स्तर को सुधारना, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर
फरियाद अली ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और तैयारी के साथ उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरेगी। जनता के बुनियादी मुद्दों को उठाकर पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण की। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हुकुम सिंह चौधरी, जिला सचिव मानसिंह शाक्य, जिला कार्यालय सचिव अशफाक अली, महिला केकेसी जिलाध्यक्ष मोहिनी गुप्ता, बिल्सी नगर अध्यक्ष अशफाक हुसैन और उझानी नगर अध्यक्ष अकील सुरेश कुमार, अजीत सिंह, मोहित शर्मा, सुलेमान अली, विनोद यादव, राहुल, वीरपाल शाक्य समेत भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।