बदायूं। जनपद बदायूं के थाना जरीफनगर पुलिस ने अवैध देशी शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 200-200 मिलीलीटर के 25 पाउच अवैध देशी शराब बरामद किए गए हैं।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जरीफनगर पुलिस ने 20 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी उमेश पुत्र लटूरी सिंह, निवासी नगर पंचायत दहगवां, वार्ड नंबर 4, छतरी मोहल्ला, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं, को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 पाउच देशी शराब बरामद किए। मामले में थाना जरीफनगर पर मु0अ0सं0 295/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।