बदायूं। हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के तत्वाधान में श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नगर कीर्तन का पंजाब मेडीकल चूना मंडी पर फूल मालाओं से किया गया भव्य स्वागत। सभी पदाधिकारीयों ने पंच प्यारों का फूल मालाएं पहनाकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ज्ञात हो कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना करने वाले गुरू गोविन्द सिंह की जंयती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष विशाल नगर कीर्तन का भव्य आयोजन होता है
नगर कीर्तन के स्वागत में सरदार हरभजन सिंह, सरदार भगत सिंह जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना, जिला उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष अमृतांशु उपाध्याय, जिला मंत्री अमित कश्यप, नगर अध्यक्ष लवलेश साहू , नगर महामंत्री पंकज साहू, हिजाम नगर अध्यक्ष अमित सक्सेना, रामू यादव, करन साहू आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।