महराजगंज ::आज सुबह थाना क्षेत्र के सुखरामपुर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।आज सुबह सुखरामपुर रेलवे ट्रैक के पास स्थानीय लोगों ने एक युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा।
तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया।घायल युवक की पहचान कन्हैया अग्रहरि पुत्र वीरेन्द्र अग्रहरि, निवासी हैरिया मौलाही, बृजमनगंज के रूप में हुई है। सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत काफी गंभीर है। सिर और शरीर में चोट के निशान हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए महाराजगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। युवक ट्रेन से गिरा या किसी और वजह से घायल हुआ, इसकी जांच बृजमनगंज पुलिस कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दे दी है।