बदायूं।यातायात पुलिस की सक्रियता और एक ऑटो चालक की ईमानदारी के चलते एक पीड़ित परिवार की गाढ़ी कमाई और कीमती जेवर सुरक्षित वापस मिल गए। ऑटो में छूटे 61,300 नगद और सोने की अंगूठी समेत सारा सामान वापस पाकर पीड़ित परिवार ने यातायात पुलिस का आभार जताया है।

सीसीटीवी से पुलिस ने ट्रेस किया ऑटो–

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोई निवासी ओमकार पुत्र स्व. ज्ञान लाल 15 मई को अपने गांव से बदायूं आ रहे थे। इंद्रा चौक चौराहे के पास उतरते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। 16 मई को उन्होंने इसकी सूचना टीएसआई ललित कुमार को दी। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह व सीओ सिटी/यातायात रजनीश उपाध्याय के पर्यवेक्षण में ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत चौराहों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इंद्रा चौक के कैमरे में ऑटो संख्या UP 24 CT 0147 की पहचान हुई।
चालान ऐप से खोजा चालक का पता–

पुलिस ने ई-चालान ऐप के जरिए ऑटो चालक मनोज कुमार (निवासी दबरई, थाना सिविल लाइन) का नाम-पता निकाला और मोबाइल पर संपर्क किया। चालक मनोज ने भी ईमानदारी दिखाते हुए बैग सुरक्षित होने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे बैग सहित यातायात कार्यालय बुलाया गया।चेहरे पर लौटी मुस्कान–
टीएसआई ललित कुमार ने ओमकार और उनकी पत्नी शकुंतला देवी की मौजूदगी में बैग खुलवाया। बैग में 61,300 नगद, सोने की अंगूठी, घड़ी और मोबाइल पूरी तरह सुरक्षित मिले। पुलिस ने ईमानदार ऑटो चालक की सराहना की और सारा सामान ओमकार के सुपुर्द कर दिया। इस सफलता में हेड कांस्टेबल मुईन हुसैन, कांस्टेबल भूपेन्द्र कुमार, राहुल यादव और महिला कांस्टेबल ऋतु रानी की अहम भूमिका रही।

Un simple bouillon peut transformer une recette de restaurant, même sans ingrédients coûteux. Les techniques qui expliquent ce résultat méritent d'être étudiées plus en détail. fouet manuel ou électrique : réussir la génoise Le café refroidit vite sur le comptoir, et cette simple scène prolonge naturellement la réflexion. En cuisine, une recette réussie tient aussi au rythme du service, à la fraîcheur des produits et à la précision des gestes.