‘गौवध से लेकर डकैती तक के आरोपी रडार पर’, इज्जतनगर बना टॉप- अब हर हरकत पर रहेगी पुलिस की नजर

बरेली, : यूपी के बरेली में अपराधियों की अब खैर नहीं। एसएसपी अनुराग आर्य के सख्त निर्देश पर पुलिस ने 31 शातिर अपराधियों की क्लास B हिस्ट्रीशीट खोल दी है। गौवध, चोरी, लूट, डकैती, पशु क्रूरता, जुआ और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में लिप्त इन बदमाशों पर अब पुलिस की सीधी नजर रहेगी।

इज्जतनगर में सबसे ज्यादा एक्शन, 7 बदमाश बेनकाब
पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में थाना इज्जतनगर टॉप पर रहा जहां 7 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। इसके बाद बारादरी और बिथरी चैनपुर में 6-6, आंवला में 5, शीशगढ़ में 3 और बहेड़ी, शाही, फरीदपुर, भोजीपुरा में 1-1 अपराधी पुलिस के रडार पर आए।

21 आरोपी गौवध के, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम
पुलिस रिकॉर्ड खंगालें तो 31 में से 21 आरोपी गौवध के मामलों में संलिप्त मिले हैं। इसके अलावा 3 पशु क्रूरता, 3 चोरी-लूट, 1 डकैती, 1 जुआ-मादक पदार्थ, 1 हत्या का प्रयास और 1 पशु चोरी का आरोपी शामिल है।

कौन-कौन आया लपेटे में..


थाना बारादरी: आजम, फैय्याज उर रहमान, नसीम उर्फ चुन्नू, जमीर अहमद, साहिबे आलम उर्फ छोटू, फईम
थाना इज्जतनगर: आबिद यार खान, जलालुद्दीन, सलीम, सादाब, नन्हे उर्फ मुकद्दर अली, मोहम्मद असलम, पंकज यादव
थाना आंवला: नाजिम अली, अकरम कुरैशी, तौफिक, यासीन कुरैशी, नासीर कुरैशी
थाना बिथरी चैनपुर: मनोज पटेल, रंगीला, कमल पटेल, पप्पू, जाबिर उर्फ पिदू, केशव पटेल
थाना शीशगढ़: अज्जू, नसीम, मिस्कू
थाना बहेड़ी: सद्दाम, शाही: इरशाद, फरीदपुर: वहीद उर्फ अदिया, भोजीपुरा: नदीम कुरैशी उर्फ बड़े


एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि इन हिस्ट्रीशीटर्स की हर गतिविधि पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए। जरा सी भी आपराधिक हरकत दिखी तो तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।