बदायूं। सम्भागीय परिवहन अधिकारी, बरेली द्वारा दूरभाष पर दिये गये निर्देश के अनुपालन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि जनपद के समस्त वाहन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि शासन की अधिसूचना, उत्तर प्रदेश परिवहन अनुभाग-4 की अधिसूचना 28-06-2022 को दृष्टिगत बकाया वाहनों के शास्ति माफ करते हुए बकाया करों की वसूली हेतु राजस्वहित/जनहित में 31जुलाई रविवार को कार्यालय खुला रहेगा।

रिपोर्टर – भगवान दास

You missed