बैठक उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
सहसवान=उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाखा सहसवान की कार्यकारिणी बैठक में शिक्षकों की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू मा)शिक्षक संघ शाखा सहसवान की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं जैसे पदोन्नति प्रक्रिया सूची को संशोधित करने,मिड डे मील का खाद्यान्न और कन्वर्जन कॉस्ट विद्यालय की मांग के अनुरूप मिलने,विद्यालयों में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी की उपलब्धता, जी आई सी कटौती बंद होने के बाद का शिक्षकों को एरियर प्राप्त कराने,चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान से वंचित शिक्षकों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने पर चर्चा की।
साथ ही विद्यालयों को प्राप्त गैस सिलिंडर को कॉमर्शियल से घरेलू सिलेंडर दिलाए जाने और शिक्षकों की खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रति माह बैठक किए जाने की भी मांग की गई।
ब्लॉक मंत्री मु परवेज अनवर ने शिक्षकों से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
बैठक उपरांत ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव और मंत्री मु परवेज अनवर ने खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम को ज्ञापन देते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
बैठक में अनीस उद्दीन,भूपेंद्र शर्मा,रवि यादव,अमित कुमार,पवन तोमर,ओमप्रकाश,माहेश्वरी देवी,सतीश कुमार,दुष्यंत,लक्ष्मी नारायण,सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।