सहसवान (बदायूं)। हरियाणा में साइबर ठगी करने वाले एक युवक की तलाश में हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम आज सहसवान पहुंची।

पुलिस टीम ने नगर के मोहल्ला अकबराबाद में दबिश दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक साइबर ठगी के जरिये लोगों से रुपये ठगने के मामले में वांछित है और सहसवान में छिपकर अपना कारोबार चला रहा है, जिसकी सूचना पर हरियाणा पुलिस यहां पहुंची थी।

अचानक क्राइम ब्रांच की टीम को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। फिलहाल दबिश को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।