वाराणसी। आशापुर, सारनाथ, वाराणसी,विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित त्रिशक्ति नशा मुक्ति केंद्र, वाराणसी के तत्वावधान में आशापुर, सारनाथ क्षेत्र में जन सामान्य जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अम्बरीश सिंह भोला, मानद सदस्य, वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड, वाराणसी रहे।

रैली में बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।मुख्य अतिथि अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त करने के लिए जनजागरूकता सबसे बड़ा माध्यम है और युवाओं को इस अभियान से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने “नशा नहीं, जीवन चुनें” और “नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज” का संदेश देते हुए नशा मुक्त भारत निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अजय सिंह विशाल पांडेय ( चुलबुल ),मद्यनिषेध अधिकारी राकेश रोशन,पार्षद अभय पांडेय,पार्षद प्रतिनिधि रजनीश पांडेय,राजीव सिंह ,डॉ जगदीश नारायण जी,ज्योति सेठ, संतोष जायसवाल अरुन सिंह,धीरज पांडेय,संजय राय,संतोष जयसवाल,दीपक सिंह, आलोक यादव,गोविंद यादव,रोहित यादव,धर्मेन्द्र पांडेय,अभिषेक गुप्ता, प्रतीक पांडेय उपस्थित रहे ।।