सहसवान- बदायूं। जिला पंचायत सदस्य वार्ड-21 रसूलपुर कलां के लोकप्रिय नेता गजेंद्र यादव एडवोकेट के संयोजन में दहगवां के श्याम रिजॉर्ट में आयोजित ऐतिहासिक PDA जन-संवाद ने पूरे बदायूं में नया इतिहास रच दिया।

गजेंद्र यादव के आह्वान पर हजारों की संख्या में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समाज, युवा और जनप्रतिनिधि एक मंच पर जुटे और अखिलेश यादव जी के PDA फॉर्मूले पर मुहर लगा दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहाद शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गजेंद्र यादव जैसे जमीनी नेता ही अखिलेश यादव जी के सामाजिक न्याय के सपने को गांव-गांव तक ले जा रहे हैं।

अपने संबोधन में आयोजक गजेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा – “ये जन-संवाद नहीं, जन-आंदोलन है। हम PDA की ताकत से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करेंगे।”

दहगवां से उठी ये गर्जना अब लखनऊ तक सुनाई दे रही है।

मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता बदायूं