बृजमनगंज महराजगंज :: थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत ग्राम सभा बिशुनपुर अदरौना टोला रेहरवा निवासी शारदा हत्याकांड के मामले में मृत बालिका के पिता की तहरीर एवं सपा नेताओं की पहल पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है।


जानकारी के अनुसार महावन खोर थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर एवं हाल मुकाम बिशुनपुर अदरौना टोला रेहरवा थाना बृजमनगंज की रहने वाली शारदा (12) की रेलवे स्टेशन लेहड़ा से फरेंदा के बीच स्थित रेहरवा अंडरपास के समीप से क्षत-विक्षत अवस्था में बीते सोमवार की सुबह शव बरामद हुआ था।

घटना संज्ञान में आते ही सपा नेता पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी, फरेंदा विधानसभा अध्यक्ष मदन गोपाल यादव, अमित चौबे, दिलीप चौधरी, विनोद जायसवाल एवं नितेश मिश्र रेहरवा पहुंचे। जहां पर शारदा के परिजनों से सभी ने मुलाकात की। शारदा के परिजनों को साथ लेकर थाना बृजमनगंज पहुंचे। जहां पर शारदा के पिता सुमेर ने अज्ञात द्वारा शारदा की हत्या किए जाने की लिखित तहरीर पुलिस को दी। उपरोक्त सपा नेताओं की पहल पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। सपा नेताओं ने थानाध्यक्ष से घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की।

इस मामले में थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह ने बताया की मृतका के पिता सुमेर की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच में पुलिस लगी हुई है।

You missed