सहसवान, बदायूं। सहसवान कस्बे में बिजली घर के सामने आज सुबह करीब 7:00 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और बिजली घर के ठीक सामने आमने-सामने से भिड़ गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 और सहसवान कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहसवान पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल, बदायूं रेफर कर दिया।
फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुबह-सुबह हुए इस हादसे से इलाके में दहशत है। स्थानीय लोगों ने बिजली घर के पास वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की