फरेंदा महराजगंज:: कस्बे के एक आरा मशीन पर अवैैध रूप से लकड़ी चिरान होने की सूचना पाकर एसडीओ प्रदीप वर्मा के साथ वन विभाग की टीम ने छापा मारा। जहां पर पिक अप पर लदी पांच बोटा साखू की लकड़ी बरामद की। इसको लेकर आरा मशीन को सील करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

एसडीओ प्रदीप वर्मा ने बताया कि सोमवार की रात में अवैध लकड़ी चिरान होने की सूचना मिली। जिस पर वन विभाग की टीम गल्ला मंडी के निकट एक आरा मशीन पर पहुंची। जहां पिकअप पर लदी हुई पांच बोटा साखू की लकड़ी मिली जिसके मालिक से कागजात नहीं मिला तो वाहन पर लदी लकड़ी को रेंज परिसर लाया गया।

मामले की जांच की जा रही है। एसडीओ ने बताया कि लकड़ी मथुरानगर के एक व्यक्ति की है जो सिद्धार्थनगर से लाने की बात कह रहे हैं।

You missed