बदायूं। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर सरकार आजादी का अमृत महोत्सव पर्व मना रही है। इसके तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का ऐलान किया है। इसमें सभी से अपील की गई है कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों और ऑफिस में पर तिरंगा फहराएंगे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के यह आदेश है 3 दिनों तक प्रतिदिन ध्वजारोहण किया जाएगा सुबह को तिरंगा फहराया जायेगा शाम को उतार लिया जायेगा यह क्रम प्रतिदिन चलेगा।शनिवार को बदायूं डिपो में एक ऐसा नजारा देखने को मिला कि तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया ऐसा रोडवेज बस स्टैंड ऑफिस पर हुआ।उप्र परिवहन विभाग के बदायूं डिपो के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हैं नहीं फहराया गया तिरंगा झंडा सरकार के आदेशों को लेकर बनाई मजाक और इस संबंध में रोडवेज इंचार्ज कदीर खान,इंचार्ज राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि हमारे पास सरकार का ऐसा कोई आदेश नहीं आया है कि 13 से 15 अगस्त तक  रोड़वेज बस स्टैंड ऑफिस पर तिरंगा फहराया जायेगा।उसके बाद उनका कहना था तिरंगा तो फहराया गया लेकिन बंदर ने फाड़ दिया।देखना यह है कि ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर प्रशासनिक अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

You missed