बदायूं, सहसवान। देश में आजकल बड़े जोशों खरोश के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश का एक एक व्यक्ति अमृत मौसम बना रहा है। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय नैनोल बागवाला, हमूरपुर चमनपुरा, शाहपुर ताहरखेडा, दूधवां, मैं बच्चों के हाथों में तिरंगा के साथ रैली निकालकर अमृत महोत्सव मनाया। बच्चे तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। बच्चों के हाथों में तिरंगें का नजारा देखते ही बनता था सभी स्कूलों के टीचर्स ने अपने अपने स्कूल के बच्चों के साथ रैली निकाली।

इस मौके पर ए आर पी मोहम्मद मोहसिन इंचार्ज प्रधानाध्यापक जबर सिंह सलमान आरिफ, जैनेंद्र पाल सिंह,व हमूरपुर चमनपुरा में अध्यापक कमाल व स्टॉफ व शाहपुर ताहरखेड़ा मैं अध्यापक आफताब अहमद व स्टॉफ मौजूद रहे।सहसवान से सैयद तुफैल अहमद की रिपोर्ट

You missed