बदायूं। उझानी विकास खंड के गांव सिरसौली में गुरुवार को एक ऐसी शादी होने जा रही है, जो समाज के लिए एक मिसाल बनेगी। यहाँ एक गरीब बेटी के हाथ पीले करने के लिए पूरा जिला एकजुट हो गया है। बेटी के पिता होरीलाल कैंसर की अंतिम स्टेज पर हैं और जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहे हैं। ऐसे संकट के समय में किसान नेता और मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने पिता का फर्ज निभाते हुए विवाह की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है।राजनेता और अधिकारी देंगे आशीर्वाद 7 मई (गुरुवार) को होने वाले इस भव्य समारोह में राजनीति और प्रशासन की बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। मुख्य रूप से पूर्व मंत्री व नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सक्सेना, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हीरालाल कश्यप और सांसद प्रतिनिधि अनिल शामिल होंगे।जनसहयोग से सजा मंडपराजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि इस मुहिम में समाजसेवियों और यूनियन के साथियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वीरेंद्र ढींगरा, अशोक खुराना और रविंद्र मोहन सक्सेना जैसे लोग मदद को आगे आए हैं। भोजन की व्यवस्था स्वयं राजेश सक्सेना संभाल रहे हैं, वहीं पूर्व फौजी रमेश पाल सिंह निवडा द्वारा टेंट की व्यवस्था की गई है।यूनियन के सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू सैफी, बृजपाल प्रजापति और आरिफ गाजी ने भी इस पुनीत कार्य में कंधे से कंधा मिलाया है। गांव के पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह, प्रवेद्र सिंह, सतीश यादव, पूरनलाल कुशवाहा सहित कई ग्रामीणों ने भी अपना योगदान दिया है।गांव बना छावनी, दिखेगा मेले जैसा नजाराकल सिरसौली गांव को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। राजेश सक्सेना ने कहा कि यह शादी एक इतिहास लिखेगी, जहाँ एक गरीब बेटी का विवाह किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होगा। पूरा गांव इस नेक काम में सहभागी बन रहा है।