सहसवान। दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को विषाक्त पदार्थ देकर किया जान से मारने का प्रयास हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर।पति सहित पाँच के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर पुलिस जांच मे जुटी ।
आबदा पत्नी मोहम्मद हफीज निवासी मोहल्ला शहवाजपुर का कहना था कि अरसा करीब दो वर्ष पूर्व उसकी बहन श्ब्बो की शादी सोहेल पुत्र इल्यास निवासी ग्राम नदायल के साथ मुस्लिम रीती रिवाज से हुई थी । उसके पिता ने अपनी सामर्थ के हिसाब से दान दहेज दिया । लेकिन उसके ससुराल जन इससे संतुष्ट नहीं थे । विवाहिता की सास,नन्द ,देवर उसके पति आए दिन दहेज कम लाने के लिए ताने देते और विवाहिता को शारीरिक व मानसिक यातनाएं देने लगे ।रविवार की शाम विवाहिता शबबो के ससुराल जनों ने अपने घर का लेंटर डलवाने के लिए दो लाख रुपए की मांग करने लगे शबबों ने कहा कि मेरे माता पिता की हैसियत इतनी नहीं है कि दो लाख रुपए दे सकें अभी शादी का कर्जा ही नहीं दे पाये हैं । इतना सुनते ही ससुरालीजन आग बबूला हो गए और सास नसरीन पत्नी इल्यास ,नन्द सना पुत्री इल्यास ,देवर बच्चन व जुबेर पुत्र इल्यास लात घूँसो लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा और जान से मारने की नियत से उपरोक्त लोगो ने पकड़ लिया आरोप है कि जवरन विवाहिता के पति सोहेल ने विषात्क्त पदार्थ खिलाकर घर के बाहर फेंक दिया।

You missed