बदायूं। जनपद में अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने मंगलवार, 17 नवंबर को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जोगिंद्र पुत्र मुरारी लाल (55 वर्ष) निवासी ग्राम धोबरखेड़ा तथा दुर्गेश पुत्र मुरारी लाल (53 वर्ष) निवासी ग्राम धोबरखेड़ा, हाल निवासी डकारा पुख्ता रोड, मोहल्ला अकबराबाद, थाना सहसवान के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। इसके बाद दोनों को न्यायालय सहसवान में चालान कर भेजा गया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार और कांस्टेबल ऋषभ चंद्रा शामिल रहे।

थाना जरीफनगर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।