बदायूं। सहसवान थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहबाजपुर चौराहे के पास बने यात्री शेड से रोहित पुत्र ख्यालीराम निवासी मोहल्ला जहांगीराबाद, सहसवान को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम हरदत्तपुर निवासी योगेश ने अपने पिता अमर सिंह के साथ गाली-गलौज और धारदार हथियार से मारपीट कर घायल करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान रोहित का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमे में धारा 109 बीएनएस की बढ़ोतरी की।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक जावेद अली ने पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया।