सहसवान (बदायूं)। प्रमोद इंटर कॉलेज में रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता विक्रांत यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

सबसे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मेले में लगे विभिन्न विभागों के कैंपों का निरीक्षण किया गया।

मेले में स्वास्थ्य, श्रम, कौशल विकास, आईसीडीएस, बैंक, कृषि सहित सभी विभागों के कैंप लगाए गए। जहां युवाओं को सरकारी योजनाओं, रोजगार के अवसरों और स्वरोजगार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि विक्रांत यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। इस तरह के रोजगार मेले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर हैं। युवाओं को इसका पूरा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए।

इस दौरान बड़ी संख्या में युवा-युवतियों ने मेले में पहुंचकर पंजीकरण कराया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने मौके पर ही युवाओं के फॉर्म भरवाए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता – सौरभ गुप्ता, सहसवान

You missed