
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में तैनात भूतपूर्व सैनिक (सुरक्षा गार्ड) ने एक शराबी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात शराबी युवक नशे की हालत में था और लिफ्ट के सामने

बनी सीढ़ियों के नीच पेशाब कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ लिया उन्हें संदेह हुआ तो उससे पूछा गया तुम्हारा मरीज यहां भर्ती है उसने मना कर दिया उसने कहा मैं दो दिन से अस्पताल में सोने आ रहा हूं उसके बाद सुरक्षा गार्डों ने शक्ति से पूछना शुरू

किया तो वह सकपका गया। बाद में सुरक्षा गार्ड प्रमोद कुमार पटेल, प्रदीप कुमार तोमर और वहोरन लाल ने शराब के नशे में धुत युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।






