दहगवां : दवा दिलाकर वापस आ रहे दम्पति को पीछे से वाईक सवारों ने टक्कर मार दी जिससे मौक़े पर ही गर्भवती महिला की मौत हो गईं और दो लोग घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिये एम्बुलेंस की मदद से दहगवां सीएचसी मे भर्ती कराया गये जहाँ उनकी हालत को

देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया वही मृतका का पंचनामा भर के शव को पीएम के लिये भेज दिया।
थाना जरीफनगर के ग्राम समसपुर कुवरी निवासी देवेश अपनी पत्नी आमला को वाइक से दवा दिलाने सहसवान गये थे दवा दिलाकर वापस लौटते समय उस्मानपुर पुल

पर पीछे से एक वाइक पर सवार दो लोगों ने टक्कर मार दी जिससे दोनों वाइक पर सवार चारों लोग गिर गये जिसमे गर्भवती महिला आमला की मोके पर मौत हो गईं जबकि अखिलेश पुत्र सत्यपाल और योगेन्द्र पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम रामनगर थाना जूनवाई जिला सम्भल

घायल हो गये जिन्हे पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दहगवां की सीएचसी मे भर्ती कराया गया उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया वही मृतका का पंचनामा भर शव कों पीएम के लिये भेज दिया।
रिपोर्टर हरवेश यादव







