सहसवान- मातृशक्ति के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” विशेष अभियान के अंतर्गत आज सहसवान ब्लॉक में प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कृति सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी सतीश सैनी ने खंदक स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज परिसर में स्वयं पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि हर नागरिक माँ के नाम एक पेड़ जरूर लगाए। इससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

खण्ड विकास अधिकारी सतीश सैनी ने छात्राओं को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रशांत शर्मा, तूफान यादव, सुरेंद्र यादव, हर्ष सोमानी, अंकित सक्सेना समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने एक स्वर में “माँ के नाम एक पेड़” लगाने का संकल्प लिया।

यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम है, बल्कि समाज में माताओं के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी सशक्त माध्यम बनी।