सहसवान- थाना क्षेत्र के ग्राम बाजपुर में ईंट के विवाद को लेकर एक महिला और उसकी दो बेटियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता फरजाना पत्नी खुशी मोहम्मद के अनुसार घटना शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे की है। उस समय उनके पति और बच्चे रोजगार के सिलसिले में बाहर थे। घर का निर्माण कार्य चल रहा था जिसके लिए ईंट मंगाई गई थी।

आरोप है कि इसी बात को लेकर चाहत पुत्र वलीदाद, उसकी पत्नी सिमरन, शहाना पत्नी वलीदाद और वलीदाद पुत्र वली मोहम्मद गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। विरोध करने पर उन्होंने फरजाना के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की।

शिकायत के मुताबिक जब फरजाना की बेटियाँ अफसारा, और नाजिश, बचाने आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में महिला और उसकी दोनों बेटियों को चोटें आई हैं।

पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।