बदायूँ । शहर में एक मैरिज लॉन में डांस पार्टी चल रही थी। इसमें शहर के कई युवक-युवतियां शामिल थे। पुलिस ने वहां छापामारी करके 33 लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें चार युवतियां भी शामिल हैं, जो अश्लील डांस कर रही थीं। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सभी को सुबह के वक्त थाने से जमानत दे दी गई है पुलिस के छापे से मची खलबली।
पुलिस ने शुक्रवार रात शहर के चक्कर की सड़क स्थित एक बरातघर में छापा मारा। यहां बिना अनुमति के डांस पार्टी कराई जा रही थी। पुलिस ने मौके से चार महिला डांसर और 33 लोगों को पकड़ा है। बरातघर में शुक्रवार रात जन्मदिन की पार्टी में बिना अनुमति के महिला डांसर बुलाई गईं थी। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बरातघर में छापा मारा। पुलिस ने मौके से चार महिला डांसर और 33 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई, जहां उनसे पूछताछ की गई।मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अलहम्द मैरिज लॉन का है। शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अलहम्द मैरिज लॉन में बिना अनुमति के डांस पार्टी चल रही है।