उसावा। आज दिनांक18/12/2023 को इंडियन मानवाधिकार संगठन का 14 बा स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष नेमचंद गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि 18 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सदस्य बनाने का महा अभियान चल रहा है जो सदस्य

₹1000 में बनाए जाते थे। अब मात्र ₹100 में आजीवन सदस्य बनाए जाएंगे और यह भी कहा कि यह संगठन गरीब मजलूम और पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए तत्पर सेवा में तैयार रहता है। सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी को कम से कम पांच सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आज की मीटिंग में मांगू लाल गुप्ता को इंडियन मानवाधिकार संगठन का

स्वास्थ्य प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। इस मौके पर युवा अध्यक्ष विक्की गुप्ता नारायण गुप्ता राजेश गुप्ता ओमेंद्र कश्यप मनोज भारती रतन दिनेश सिंह नरेंद्र सिंह डब्बू गुप्ता मूलचंद मौर्य मडनेस गुप्ता फूलचंद गुप्ता नीरज गुप्ता मालती देवी आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर बिक्की गुप्ता