बदायूँ । उझानी अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संजरपुर रोड स्थित पूर्व शिक्षक स्व. जय सिंह यादव के कृषि फार्म पर होने जा रहे नारी सशक्तिकरण के लिए समर्पित राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गई है। शनिवार 21 अक्टूबर (आज) को यज्ञ स्थल का भूमि पूजन होगा।

शांतिकुंज हरिद्वार से आए योगाचार्य राम सिंह ने कहा कि यज्ञीय ऊर्जा से जीवन पवित्र बनता है, भावनाएं शुद्ध होती हैं। मानव कल्याण के लिए ऋद्धि सिद्धियां, शक्ति सामर्थ्य और मनोवांछित फल यज्ञ से ही प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की विषाक्तता के निराकरण का सर्वोत्तम उपाय और साधन यज्ञ ही है। यज्ञ से अनेकों विषाक्ताओं, अशुद्धियां, विकृतियों व प्रदूषण दूर होते हैं। वायुमंडल और वातावरण शुद्ध और पवित्र बनता है। यज्ञ की महिमा से ही ऋषि मुनियों का अपार ज्ञान और कृपा लोक कल्याण के लिए हमेशा बरसती है। जीवन को सार्थक और सफल बनाने वाले संस्कार भी यज्ञ से ही प्राप्त होते हैं।


राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के संयोजक आर्येंद्र सिंह ने बताया कि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी चल रही हैं।21 अक्टूबर (आज) को सुबह 10 बजे बरी बाईपास, संजरपुर रोड स्थित पूर्व शिक्षक स्वर्गीय जय सिंह यादव के कृषि फार्म पर यज्ञ स्थल का भूमि पूजन होगा। शांतिकुंज हरिद्वार से 2400 तीर्थों के जल रज से युक्त शक्तिकलश के साथ भावभरा आमंत्रण दिया जा रहा है।
इस मौके पर गायत्री परिवार के सुखपाल शर्मा, भुवनेश शर्मा, ध्रुव यादव, धर्मेंद्र, भवेश शर्मा, ममता शर्मा, धीरेंद्र, बिजेंद्र यादव, शैलेश बहादुर सिंह, छत्रपाल यादव, बदन सिंह, संजय, मनोज, सुखपाल, राजपाल, विमल, शेर सिंह, विवेक, सौरभ, बब्लू, अजय, शिवम, राजीव, शेखर, अभिषेक, सुभाष, ओमकार आदि मौजूद रहे।