पतंजलि योग समिति ने समाजसेवी राजन मेहंदीरत्ता का किया भव्य स्वागत, 20 जून को उझानी में सजेगा योग और सांस्कृतिक उत्सव

मनुष्य जन्म लेना आसान, पर मनुष्य बनना कठिन’: राजन मेहंदीरत्ता

उझानी के भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में होगा भव्य योग नृत्य और प्राणायाम का आयोजन

बदायूं। पतंजलि योग समिति ने ऑडिटोरियम में बुधवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समस्त योग टीम की ओर से उझानी से पधारे प्रख्यात समाजसेवी राजन मेहंदीरत्ता का माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान योग साधकों ने उनके द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।
योग का मूल मंत्र है जन-जन का स्वास्थ्य संवर्धन
समाजसेवी राजन मेहंदीरत्ता भावुक हो उठे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि इस संसार में मनुष्य रूप में जन्म लेना तो बेहद आसान है, परन्तु सही मायनों में मानवता के गुणों को अपनाकर ‘मनुष्य बनना’ सबसे कठिन कार्य है। उन्होंने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले ‘विश्व योग दिवस’ की चर्चा करते हुए कहा कि जनपद के अधिक से अधिक और दूर-दराज के क्षेत्रों में चल रही योग कक्षाओं के माध्यम से लोगों को निरोग बनाना और उनके स्वास्थ्य का संवर्धन करना ही योग का वास्तविक मूल मंत्र है।

20 जून को उझानी में दिखेगी योग और संस्कृति की अनूठी झलक
राजन मेहंदीरत्ता ने योग टीम को आमंत्रित करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर उझानी के भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक वृहद योग व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
योग की विभिन्न समसामयिक थीम पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।कठिन योग आसनों के साथ-साथ प्राणायाम के वैज्ञानिक महत्व को दर्शाया जाएगा।मुख्य आकर्षण के रूप में बालिकाओं द्वारा ‘योग नृत्य’ की मनमोहक प्रस्तुति होगी।कार्यक्रम में उझानी और आसपास के क्षेत्रों की बालिकाएं, महिलाएं एवं बुजुर्ग बड़े स्तर पर प्रतिभाग करेंगे

खेल और बदायूं की सांस्कृतिक विरासत को सहेज रहे हैं मेहंदीरत्ता: गिरधारी सिंह विशिष्ट वक्ता के रूप में योग गुरु श्री गिरधारी सिंह राठौर ने राजन मेहंदीरत्ता के सामाजिक अवदानों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि चाहे खेल का मैदान हो, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना हो या फिर बदायूं की ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की बात हो, राजन जी ने हमेशा आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने बदायूं जनपद के विकास और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने के लिए बहुत काम किया है। पूरी योग टीम यह आशा करती है कि भविष्य में भी वे इसी सेवा भावना के साथ समाज को दिशा देते रहेंगे।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. जुगल किशोर ने संभाला मंचइस गरिमामयी कार्यक्रम का कुशल संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. जुगल किशोर द्वारा किया गया। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में कार्यक्रम को बांधे रखा।
वरिष्ठ जनों की रही गरिमामयी उपस्थितिइस अवसर पर पूर्व जिला बार अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह, भीमसेन सागर, उपदेश कुमार, राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, दिनेश यादव, आवेश पाल सिंह, सुरेश पाल सिंह, डॉ. आर.पी. सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, नरेश पाल गुप्ता, के.सी. पाल, यज्ञ प्रभारी महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, चिरौंजी लाल, भगवान स्वरूप गुप्ता, त्रिवेंद्र सिंह, मुनीश प्रेम, अनीता सिंह, रेनू सिंह, सुनीता गुप्ता, संध्या गुप्ता, नीलम सक्सेना, स्वर्णलता, संध्या यादव सहित भारी संख्या में योग शिक्षक, साधक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।