सम्भल। मां कैला देवी धाम पर सतचंडी महायज्ञ के आज छठे दिन क्षेत्र की प्रगति खुशहाली और संतों सज्जनों के आयु विद्या यश और बल के संवर्धन के लिए मां कैला देवी से विशेष प्रार्थना करते हुए हवन में आहुतियां दी गई। इस अवसर पर अनेक सामाजिक संगठनों हिंदू जागृति मंच, भारतीय इतिहास संकलन समिति, गायत्री परिवार, अंतरराष्ट्रीय हरिहर सेना,नगर हिंदू सभा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी,

नारी उत्थान समिति, हिंदू जागृति महिला मंच आदि अनेक संस्थाओं के संचालकों ने चंडी महायज्ञ में आकर विशेष आहुतियां दी। सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई कि सात्विक प्रवृत्ति के सभी सज्जनों सहयोगियों साधुओं संतो और सामाजिक संगठन संचालकों तथा समाजसेवियों की आयु विद्या यश बल में वृद्धि की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हुए महा यज्ञ में विशेष आहुतियां दी गई। इस अवसर पर कैला देवी धाम के महंत ऋषि राज गिरी जी महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति तन मन से श्रद्धा और आस्था के साथ सतचंडी यज्ञ में आहुतियां देता है भाग लेता है अथवा श्रद्धा आस्था के साथ यज्ञशाला की परिक्रमा करता है या यज्ञ वेदी की पूजा करता है पूजन में भाग लेता है उसकी सभी मनोकामनाएं मां कैला देवी पूर्ण करती हैं। इस अवसर पर अनेक साधु संत संन्यासी और संगठन संचालक एकत्र हुए। सभी ने सामूहिक यजवेदी में आहुतियां दी और क्षेत्र की खुशहाली प्रसन्नता एवं सुख समृद्धि की ईश्वर से विशेष प्रार्थना की। आज मां कैला देवी धाम पर चल रहे सत चंडी यज्ञ के छठे दिन मुख्य यजमान के रूप

में रहे इंद्रजीत सिंह यादव यूपी पुलिस विभाग सब परिवार और मित्रपाल सिंह ,नरेंद्र यादव ,कल्लू यादव ,गिर्राज यादव ,डॉक्टर मानक यादव, सब परिवार मिलकर हवन में आहुति दी और इसके साथ अन्य यजमानों ने भी परिवार संग मिलकर आहुतियां दी और क्षेत्र के एवं प्रदेश के कल्याण के लिए प्रार्थना की और श्री कैला देवी धाम महंत ऋषि राज गिरी महाराज

ने लोगों को संदेश दिया यज्ञ में बैठे सभी यजमान अपना संपूर्ण ध्यान लगाकर यज्ञ का करें तभी आपका कल्याण होगा इस अवसर पर मेरे साथ अरविंद यादव कृष्णपाल यादव, धीरेंद्र ,अजय पाल मुंशी जी ,पूर्व प्रधान झमन सिंह सब ने मिलकर व्यवस्था देखी। राजेश सिंघल हिरदेश यादव जीतपाल सिंह यादव सीमा आर्य विनोद कुमार अग्रवाल अजीत राजू पूर्व मंत्री हरेंद्र सिंह चाहल आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट