सम्भल। भाजपा नगर कार्यालय पर वोटर चेतना महाभियान के निमित्त मण्डल कार्यशाला हुई। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गिरीश रतन ने की व संचालन मनोज दिवाकर ने किया।
संभल जनपद के जिला उपाध्यक्ष व इस अभियान के जिला संयोजक मनोज कठेरिया मुख्यवक्ता के रूप में रहे। बैठक में महत्वपूर्ण बिंदु अनुसार भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश नेतृत्व के अनुसार 27 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक घर घर सम्पर्क सत्यापन अभियान रहेगा।
प्रथम चरण 30 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक चलेगा।
द्वितीय चरण 25 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक दो चरणों के विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों पर संपर्क करके अधिक से अधिक नए वोट बनाने का काम करेंगे।
मुख्य वक्ता के रूप में रहे अभियान के जिला संयोजक मनोज कठेरिया ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा की 2014 के पहले का भारत और उसके उपरांत के भारत में जमीन और आसमान का फर्क है। पिछली सरकारें पूरे देश को लूटने का काम कर रही थी। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास हो रहा है।
नगर अध्यक्ष गिरीश रतन ने कहा कि आज पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहा है। उसकी वजह देश आज भारतीय जनता पार्टी वाली सरकार के द्वारा जो आज नए नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं उससे सभी प्रफुल्लित हैं।आगे भी लगातार राष्ट्र निर्माण के लिए हमारी सरकार व भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे मनोभाव से इस राष्ट्र निर्माण में लगा रहेगा।
पार्टी के द्वारा जितने भी अभियान जन कल्याण हेतु आ रहे हैं। हमारा कार्यकर्ता बड़े ही समर्पित भाव से लगन के साथ उसको पूर्ण कर रहा है।
कार्यशाला में धीरेंद्र यादव,सतीश अरोरा,अंकित जैन,आकाश अग्रवाल,मनोज दिवाकर, अभिनव शर्मा, देवेंद्र गुप्ता,तरुण नीरज,डॉ टी एस पाल, सुशील कुमार शरद शर्मा, सचिन मग्गो, अनुज अग्रवाल, कुमुद अग्रवाल,धारा सिंह संजय पारीक,संजय बंसल,अजय राजवर,अनुज कुमार सिंह,आशु खुराना, आकाश आहूजा, राजकुमार यादव, डॉ. अमित वार्ष्णेय, संजय सैनी, नरेंद्र आचार्य,आदि उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट