बदायूँ। भारतीय स्काउटिंग के जनक पण्डित श्रीराम बाजपेयी का 142 वीं जयंती गायत्री परिवार और प्रखर बाल संस्कारशाला की ओर से कैंप कार्यालय पर मनाई। बच्चों ने सरस्वती वंदना और संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय स्काउटिंग के जनक पंडित श्रीराम बाजपेयी सच्चे देश भक्त थे।

ब्रिटिश शासनकाल के संघर्ष और चुनौतियों के बीच श्रीराम बाजपेयी ने 1913 में बाल सेवक दल खोलकर स्काउटिंग का श्री गणेश किया। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों का मार्गदर्शन किया। बिसौली के दयानंद शर्मा ने कहा कि श्रीराम बाजपेयी ने स्काउटिंग का भारतीयकरण कर ब्रिटिश शासन को जड़मूल से उखाड़ फेंकने का काम किया। बच्चों को स्वावलम्बन से जोड़ा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। इस्लामनगर के जोगेंद्र शर्मा ने कहा कि युवा अपने श्रेष्ठ चिंतन से अपने महान लक्ष्य को पाएं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाले प्रतिभाशाली बच्चों, स्काउट गाइड को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भवेश शर्मा, सोनू शर्मा, मीरा, भूदेवी, रीना, आरती, मृत्युंजय शर्मा, भूमि, खुशबू शर्मा, दीप्ति, आदि मौजूद रहे।