बदायूं। फांसी के फंदे पर लटककर एक विवाहिता की मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष में ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या आरोप लगाया है। विवाहिता की हत्या का शव को फंदे से लटका दिया पुलिस को तहरीर दी।
थाना अलापुर के बेहटा ऐमन गांव निवासी बृजपाल ने बताया कि उनकी बेटी संगीता (26) की शादी सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव रसूलपुर बिलहरी निवासी सत्यवीर के साथ दिसंबर 18 में हुई थीं। हैसियत के मुताबिक शादी में दान दहेज दिया था इसके बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आये दिन विवाहिता के साथ मारपीट कर दहेज की मांग करते थे। घटना से एक दिन पहले मंगलवार को संगीता का भाई अपनी बहन संगीता को बुलाने आया था लेकिन ससुराल वालों ने उसको नहीं भेजा। रात में ही संगीता की सास और ननद से कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। जहां बुधवार सुबह महिला ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना के बाद शव को फंदे से उतारकर ससुराल पक्ष घर से फरार हो गया। प्रधान ने इसकी सूचना मायका पक्ष व पुलिस को दी। सूचना पर थाना सिविल कोतवाली प्रभारी आरके तिवारी मौके पर पहुंचे शव पोस्टमार्टम भेज दिया। इधर मायका पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।

रिपोर्टर – भगवान दास