विधानसभा शेखूपुर बदायू गंगा की कटरी का इलाका शेखपुर विधानसभा सीट पर सपा के हिमांशु यादव पुश्तैना प्रतिद्वंद्विता निभाने में कामयाब रहे। सपा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव और भाजपा के पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य के बीच यहां वर्षों से मुकाबला होता रहा।

दोनों परिवारों के बीच इस बार भी मुकाबला हुआ और इस बार सपा ने भाजपा से सीट छीन ली।

बनवारी सिंह यादव ने यहां से 2012 में अपने पुत्र आशीष यादव को विधायक बनवाया था। जबकि 2017 में यहां से भगवान सिंह शाक्य अपने पुत्र धर्मेंद्र शाक्य को विधायक बनवाने में कामयाब हो गए थे।

भाजपा से फिर धर्मेंद्र शाक्य मैदान में थे, जबकि आशीष यादव ने इस बार अपने पुत्र हिमांशु यादव को चुनावी समर में उतारा था। मौर्य-शाक्य, यादव और मुस्लिम वोटरों की बाहुल्यता के बीच लड़ाई तो बहुत करीबी रही, लेकिन हिमांशु यादव ने चुनाव जीतकर अपने बाबा और पिता से मिली राजनीतिक विरासत को सहेजने के लिए अपनी पारी की शुरूआत कर दी।

रिपोर्टर – शिव प्रताप सिंह