बदायूं। सैयद मुनव्वर अली जूनियर हाई स्कूल मोहल्ला सोथा  में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। विद्यालय की अध्यापिकाओं ,छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका शगुफ्ता खातून ने कहा महिलाओं को सम्मान देने , अधिकार देने के लिए समाज के लोगों को जागरूक करने हेतु और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पूरे विश्व मे मनाया जाता है।

उन्होंने कहा महिलाओं के हौसले को बुलंद करने और समाज मे फैली असमानता को दूर करने के लिए इस दिन का काफी महत्व है, हमें महान महिलाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए और शपथ लेनी चाहिए कि हम अबला नारी नहीं बल्कि सबला नारी हैं। हमें सहारा लेने की नहीं बल्कि देने आवश्यकता है। हम सबको मिलकर समाज मे फैली हुई कुरीतियों को दूर करके बालविवाह, भ्रूण हत्या तथा महिलाओं के ऊपर हो रहे सभी अत्याचारों को रोकना है। इस अवसर पर सभी को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में आभा वर्मा, असमत जुबैरी, गुलेराना, सुम्बुल फात्मा, गुलशन आरा,हिना जफर,शबेनाज,रूमा सहित समस्त अध्यापिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर – भगवान दास