उझानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के कुशल निर्देशन में एंव पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में एंव क्षेत्राधिकारी उझानी बदायूँ के नेतृत्व में कोतवाली उझानी पुलिस के द्वारा विभिन्न न्यायालय से फरार / वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिससे इस अभियान के दौरान दिनाँक 28.12.2021 को थाना उझानी पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त चरनसिंह पुत्र ओमपाल निवासी वार्ड नं0 01 नगरपंचायत कछला थाना उझानी बदायूँ सम्बन्धित वाद सं0- 4834/14 धारा 324/323/504 भादवि भादवि मा0न्यायालय CJM बदायूँ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त चरन सिंह उपरोक्त काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था। जिसको पुलिस ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त का नाम पता:-

  1. चरनसिंह पुत्र ओमपाल निवासी वार्ड नं0 01 कछला थाना- उझानी जनपद- बदायूँ।

गिरफ्तार करने वाली टीम:-

  1. उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार थाना उझानी, जनपद बदायूँ।
  2. कांस्टेबल गौरव कुमार थाना उझानी, जनपद बदायूँ।

रिपोटर – विवेक गुप्ता