सहसवान। अनुज माहेश्वरी ने सहसवान के विषय में केंद्रीय मंत्री से सहसवान की समस्याओं को लेकर चर्चा।। भारतीय जनता पार्टी बदायूँ के यशस्वी जिलाध्यक्ष आदरणीय राजीव गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित आज बदायूँ में महिला_सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मा. गुलाबो देवी जी, एवं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री मा. अर्जुन राम मेघवाल जी से।
सहसवान के कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण विकास कार्यों, सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण, पुनरुत्थान,पर्यटन हेतु विकसित करने एवं कई आवश्यक विषयों के संबंध में माननीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी से विस्तृत चर्चा की।


एक लंबे अरसे से सहसवान विधानसभा सीट पर भाजपा का प्रतिनिधित्व नही रहा है। सहसवान नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी रहे और ऐतिहासिक मत प्रप्त कर द्धितीय स्थान पर रहे अनुज माहेश्वरी ही हमेशा सहसवान के सभी मुद्दों की चिंता करते नज़र आते हैं । चुनाव हारने के बाद से ही सहसवान की जनता की समस्याओं को सुनने और सुलझाने हेतु एक कार्यालय भी जनता को समर्पित किया हुआ है।

सरलता, निष्पक्षता और साफ बेदाग छवि और अपनी पार्टी को समर्पण के लिए पूरे क्षेत्र में जाने जाते हैं। सेनेटाइजर, कंबल, अलाव, हेतु लकड़ी। कन्या विवाह जैसे अनेकों कार्यों में वे तन मन धन से जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं।
अनुज माहेश्वरी ने सहसवान के कई बुनियादी मुद्दों को सूचीबद्ध कर एक फ़ाइल माननीय मंत्री जी को सौंपी ,माननीय मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि सहसवान से सम्बंधित सभी मुद्दों पर शीघ्र ही सार्थक कार्य किया जाएगा।

रिपोटर – सौरभ गुप्ता