सहसवान-नगर के सैफुल्लागंज व गोपालगंज इलाके में जलभराव सालों से बड़ी समस्या है। यही वजह थी कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज महेश्वरी लगातार नगर पालिका परिषद की अक्षम कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत कर रहे थे।
सड़क निर्माण को लेकर जिनकी नाराजगी की
साफ झलक रही थीं।
सड़कें तालाब बनीं हुई है।सैफुल्ला गंज व गोपालगंज की मुख्य सड़कों पर नालियां जाम होने से हर बारिश में घुटनों तक पानी भर जाता है। गर्मी में भी सीवर ओवरफ्लो होता रहता है
घरों-दुकानों में पानी जल निकासी न होने से गंदा पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस जाता है। मच्छर-पानी से बीमारी का खतरा बना रहता है
आवागमन ठप स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, मरीज सब परेशान। 4-5 महीने से अंडरपास/सड़क पर पानी भरा रहने से मोहल्ले वासियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर लगातार शिकायतो के बाद भी एक्शन नहीं हुआ
अनुज महेश्वरी ने सड़क निर्माण और जलभराव को लेकर EO डा0 राजेश कुमार से कई बार कहा यहां तक कि जल भराव स्थल पर स्वयं जाकर पालिका प्रशासन को बुलाकर वही राहत कार्य अपने सामने कराया भी।।विगत दिनों नाराज़ होकर ज्ञापन दिए, पर न नाली सफाई हुई न सड़क बनी। स्थानीय लोग बताते हैं कि “हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई का दावा किया जाता है, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी रहती है”
इसी अनदेखी।। अब आम चर्चा ये है कि “नेताजी की नाराजगी” के चलते 31 मई 2026 को EO राजेश कुमार का ट्रांसफर गंगाघाट उन्नाव कर दिया गया। आदेश में “जनहित/शासकीय कार्यहित” लिखा गया। अनुज माहेश्वरी के बारे में जग जाहिर है कि जनकल्याण हो या जनता की मूलभूत समस्या सहसवान में अनुज माहेश्वरी सदैव ही जनता के मध्य जान सामान्य के हितों की रक्षा करने को संघर्षरत रहते हैं।
अब नए EO के आने के बाद उम्मीद: अब नगर पालिका को सैफुल्ला गंज व गोपालगंज में नाला सफाई, ड्रेनेज सिस्टम ठीक करना और सड़क ऊंची करने का काम करना होगा। वर्ना मानसून में फिर वही हाल होगा।
जनता के लगातार प्रदर्शन के बावजूद भी अधिशासी अधिकारी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था अब देखना यह होगा की नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी जनता के वादे पर कितना खरा उतरते हैं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।