सहसवान नगर में स्थित रोडवेज बस स्टैंड की दुर्दशा को ध्यान में रखते हुए एमएलसी बागीश पाठक के प्रयास से रोडवेज की बाउंड्री होने के लिए शासन से रुपया स्वीकृत हुआ लेकिन बाउंड्री बनने के बाद आज लगभग 8 महीने बीत जाने के बाद भी रोडवेज का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। सहसवान नगर से भाजपा का प्रतिनिधि मंडल अबढर शर्मा मनोनीत सभासद, आदर्श सक्सेना उपाध्यक्ष, देवेंद्र प्रजापति मंडल महामंत्री समाजसेवी रायसाहब रामा कृष्ण सक्सेना के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बरेली मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी से मुलाकात की भाजपा पदाधिकारी को दीपक चौधरी ने बताया की अगस्त के महीने से सहसवान के बस अड्डे का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा जिसके लिए शासन से 3 करोड़ रूपया प्रस्तावित है जिससे सहसवान रोडवेज बस स्टेशन का सौंदर्यकरण होगा एवं बसो का संचालन रोडवेज बस स्टैंड सहसवान से प्रारंभ होगा।