
DIG अजय साहनी का SSP ऑफिस में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे , DCRB, समन सेल और LIU के दस्तावेजों की हुई गहन जांच, खामियों पर लगाई फटकार
रिपोर्ट/अलोक गुप्ता
कोतवाली क्षेत्र में SSP अनुराग आर्य के साथ पहुंचे DIG, पुलिसिंग सिस्टम को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए दिया एक्शन प्लान
*बरेली रेंज के DIG अजय साहनी ने बुधवार को SSP ऑफिस का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। कोतवाली क्षेत्र स्थित SSP ऑफिस में DIG के पहुंचते ही DCRB, समन सेल और LIU सहित सभी शाखाओं के रजिस्टर और फाइलों की बारीकी से जांच शुरू हो गई। इस दौरान SSP अनुराग आर्य भी उनके साथ मौजूद रहे।

रिकॉर्ड मेंटेनेंस में मिली गड़बड़ी, DIG ने दिए तुरंत सुधार के आदेश
निरीक्षण के दौरान DIG अजय साहनी ने रिकॉर्ड अपडेट, केस फाइलिंग और रिपोर्टिंग प्रक्रिया को परखा। कई शाखाओं में अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। DIG ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड समय पर अपडेट होना चाहिए, ताकि अपराध और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

SSP अनुराग आर्य ने DIG को मौजूदा कार्यप्रणाली और लंबित मामलों की जानकारी दी। DIG ने सभी विभागों को काम में तेजी लाने और जनता से जुड़े मामलों में जवाबदेही बढ़ाने के लिए कहा ।
पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और स्पीड पर दिया जोर
DIG ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर दिन के काम का रिकॉर्ड साफ-सुथरा और समय पर अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा कि रजिस्टरों की नियमित मॉनिटरिंग से ही पुलिसिंग को प्रभावी बनाया जा सकता है।

SSP ऑफिस में हुए इस निरीक्षण को पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि DIG के आदेशों के मुताबिक सभी विभागों में सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।