Oplus_131072

इस्लामनगर। कस्बा इस्लामनगर के मोहल्ला कुरैशियां में बाइक और मछली वाले टेंपो की टक्कर के बाद पुराना विवाद सुलग उठा। बाइक मरम्मत के समय को लेकर हुए विवाद में चिकन की पास-पास दुकानें चलाने वाले दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर हुए पथराव में आरिफ, आमिर, इमरान, बबलू और फारुख घायल हो गए। तीनों गंभीर घायलों को सीएचसी रुदायन से जिला अस्पताल बदायूँ रेफर किया गया है। घटना के वक्त टेंपो चालक मौके से जा चुका था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 9 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति बनी हुई है।