सहसवान। बताते चलें कि आज नगर सहसवान में पहुंची पी डब्लू डी विभाग की टीम साथ में राजस्व टीम ने लगाए अतिक्रमणकारियों के दुकान एवं मकान पर निशान सहसवान में लोगों में मचा हड़कंप।

बता दें सहसवान इस्लाम नगर रोड जो शाहबाजपुर से बाजार विल्सन गंज कचहरी रोड होते हुए बिसौली बस स्टैंड से निकलना है जिसकी पैमाइश के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने निशान लगाकर अपनी जगह चिन्हित कर ली।

टीम में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई आरएन यादव अपनी टीम के साथ एवं राजस्व विभाग के आर आई अरविंद कुमार, हल्का लेखपाल सुमित कुमार, सत्यपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह सहित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने आज शाहबाजपुर चौराहे से स्टेट बैंक तिराहे तक लाल निशान लगाकर लोगों में हड़कंप मचा दिया।

रिपोर्टर – सैयद तुफैल अहमद

You missed