बदायूं। भाजपा के प्रांतीय आवाहन पर नगर बदायूँ के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन शहर के गाँधी ग्रांउड में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कारागार एवं होमगार्ड्स विभाग उ0प्र0 सरकार/ बदायूँ नगर पालिका के चुनाव प्रभारी धर्मवीर प्रजापति उपस्थित रहे।कार्यक्रम से पहले नन्हे- मुन्हे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। दीपावली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश में सबका साथ- सबका विकास व अन्त्योदय के आधार पर जनमानस का उत्थान हो रहा है।

मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में 15 लाख 76 हजार 995 दीप जलाकर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज कराया है। उत्तर प्रदेश का नाम आज विश्व पटल पर दुनिया के लिए सिरमौर बना है। उन्होंने बदायूं वासियों के लिए दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने दीपावली मिलन समारोह आयोजित करके समाज को एकजुटता का संदेश दिया है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता शासन में आने के लिए नहीं बल्कि समाज के बीच रहकर जनमानस की सेवा के लिए कार्य करती है। सदर विधायक/पूर्व मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा मोदी जी व योगी जी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पीएम नरेन्द्र मोदी सदैव दीपावली के अवसर पर सेना के जवानों के बीच दीवाली मनाते हैं उनके लिए देश के सैनिक हैं उनका परिवार है। आज दीपावली का त्यौहार दुनिया के दर्जनों देश मे मनाया जाता है हम सबको अपने देश भारत पर गर्व है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में दर्शन करके देशवासियों की ख़ुशहाली के लिए प्रार्थना की, ऐसा नेतृत्व भारत को पहली बार मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लिए गौरव हैं वह हम सबकी ताकत हैं। संचालन शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया।इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय चेयरमैन दीपमाला गोयल स्वतंत्रप्रकाश गुप्ता मनोज कृष्ण गुप्ता धीरज सक्सेना सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत मनोज गुप्ता बिट्टन जितेन्द्र साहू नेकपाल कश्यप मनोज मसीह जितेन्द्र सक्सेना सुरजीव गुप्ता विश्वजीत गुप्ता मुनीश अग्रवाल अजय मथुरिया सीमा राठौर रजनी मिश्रा अंकित मौर्य आतिफ़ निजामी मोनिका गंगवार अमन गोयल प्रेमलता राहुल रावत अनुभव उपाध्याय समेत शहर के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You missed

Ko zjutraj odpreš hladilnik, hitro opaziš, kako malo je potrebno za okusen in hranljiv obrok. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripraviš jedi, ki jih je vredno podrobneje spoznati. kozarec zelja in prava količina Kako pripraviti sočen Večina pozabi kako ohraniti hrustljavo skorjo majhen trik za gladko čokoladno glazuro Ko voda zavre, sol pride pozneje se je motna slanica še varna malo prezrta sestavina za pečen ali ocvrt krompir z enim trikom Znanci pogosto svetujejo, naj za zdravo kosilo izpustimo ogljikove hidrate, a to ne deluje vedno. Bolj pomaga uravnotežen krožnik s svežimi sestavinami.