सहसवान।बताते चलें आज कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने शबे बरात व होली के त्योहारों के मद्देनजर आज नगर में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया और अनाउंस करके लोगों को चेताया और कहा कोई भी दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठकर ना चलाए और शराब आदि का सेवन ना करें अगर ऐसा करते हुए पाए गए तो सख्त कार्रवाई के साथ-साथ उनका वाहन भी जब्त कर लिया जाएगा और डीजे वगैरा को ज्यादा आवाज में ना बजाएं मानक के अनुसार ही बजाए अगर ज्यादा आवाज के साथ पकड़े गए तो डीजे वाले का डीजे जब्त कर लिया जाएगा पुलिस ने डीजे वालों को पहले ही नोटिस दे दिए हैं होली और शबे बरात को सभी समुदाय के लोग भाई चारे के साथ मनाएऔर एक दूसरे को बधाई दें और सहसवान की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखें कहीं किसी भी तरह की खुराफात नहीं होनी चाहिए अगर किसी ने कुछ भी उपद्रव फैलाने की कोशिश की तो प्रशासन उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।
रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

You missed