बदायूँ,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने योगेन्द्र सिंह पुत्र जगपाल सिंह, निवासी ग्राम भीमपुर दोस्तपुर, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूँ को एक अवैध .315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
इस संबंध में थाना जरीफनगर पर मु0अ0सं0 214/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराते हुए लोगों को जान से मारने की धमकी देने वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।