सहसवान। नगर पालिका परिषद के खिलाफ दुकानों का किराया बढ़ोतरी को लेकर व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी द्वारा व्यापारियों को किराया बढ़ाने हेतु नोटिस भेजे जा रहे हैं। जिससे व्यापारी परेशान हैं। नगर पालिका अपनी मनमर्जी से किराया बढ़ा रही है। अपनी इन्हीं समस्याओं को लेकर आज व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सभी व्यापारी गण भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के आवास पर जाकर उनसे मिले और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया अनुज माहेश्वरी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उन्हें विश्वास दिलाया कि वह हमेशा उनके संग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। और इस समस्या में भी व्यापारियों के साथ हैं किसी भी कीमत पर व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा जल्द ही जिला अधिकारी व अधिशासी अधिकारी से इस संबंध में बात व्यापारियों का निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री रिहान अंसारी, रतन सोमानी, आसिफ, अतुल कुमार, अनुज माहेश्वरी, कासिम, योगेश कुमार, सुशील पटवा,अर्जुन पाटकर, रवि शंकर, प्रदीप कुमार, वकील साहब, दानिश चौधरी, व अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।

Къде да съхранявате лука, за Кога да сеят краставици през май 2026 г. според Учените назовали продукт, който естествено намалява нивата на