Oplus_131072

सहसवान, बदायूं। बिजली चोरी करने वालों के लिए बुरी खबर है। सहसवान नगर में अब “बिजली लेंस अभियान” के तहत ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू होने जा रही है। सुबह 4 बजे से ही विजिलेंस और बिजली विभाग की टीमें GPS लेंस कैमरे लेकर घर-घर दबिश देंगी।

जिस समय बिजली चोर बेफिक्र सो रहे होंगे, उसी समय टीम आपके दरवाजे पर होगी। छापेमारी की प्लानिंग पूरी तरह गोपनीय रखी गई है। स्टाफ को भी 2 घंटे पहले ही लोकेशन बताई जाएगी। हर रेड की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। कैमरा लाइव हेडक्वार्टर से जुड़ा रहेगा। सबूत मिटाना नामुमकिन। मीटर, कटिया, बाईपास – सब रिकॉर्ड होगा।चोरी पकड़ते ही बिजली काट दी जाएगी। दोबारा कनेक्शन के लिए पूरा जुर्माना + शुल्क जमा करना पड़ेगा ।बिजली अधिनियम 2003 की धारा 135/136 में मुकदमा। यह गैर-जमानती अपराध है।अभी संभल में 3220 केस में 19 करोड़ का जुर्माना लगा। बारां में 50 घरों पर 16 लाख वसूला गया।
मीटर बाईपास करने वाले 2900 संदिग्धों की लिस्ट तैयार। बैलेंस नेगेटिव होने पर भी बिजली जलाई तो केस पक्का।

XEN के सख्त निर्देश हैं – “बिजली चोरी से विभाग को करोड़ों का नुकसान है। ईमानदार उपभोक्ताओं को कटौती झेलनी पड़ती है। अब कोई रियायत नहीं। यह अभियान तब तक चलेगा जब तक आखिरी चोर पकड़ा न जाए”।

अभी भी समय है। अगर कटिया डाली है या मीटर में छेड़छाड़ की है तो तुरंत हटवा लें। वैध कनेक्शन ले लें। एक बार FIR हो गई तो थाने-कोर्ट के चक्कर और लाखों के जुर्माने से कोई नहीं बचा पाएगा। ईमानदारी से बिल भरें, चैन से रहें।