सहसवान: पिछले 5 साल से मौत जिंदगी के बीच जूझ रही 90 वर्षीय वृद्ध को डॉक्टर रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल के डॉक्टर आदित्य गुप्ता ने जीवन दान देकर अपने पैरों पर खड़ा कर दिया जिसकी नगर में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है
बता दे नगर के मोहल्ला नसरुल्लागंज निवासी रमाकृष्ण सक्सेना उर्फ राय साहब की 90 वर्षीय पत्नी सरला सक्सेना 5 वर्ष पूर्व कंपलीट हार्ट ब्लॉक के बाद जिंदगी मौत के बीच जूझ रही थी तब डॉक्टर आदित्य ने पेस मेकर पड़वा कर उनके आगे जिंदगी आसन की 4 साल तक अच्छा जीवन चला उसके बाद एक बार फिर हार्ट अटैक पड़ा लेकिन मौत को मात देकर एक बार फिर बचा लिया अभी यह सिलसिला चल ही रहा था इसी दौरान मल्टी ऑर्गन failure और सप्टीसीमिया के साथ हृदय मात्र 20% काम करना शुरू कर दिया कई हायर सेंटर में दिखाए लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं हो सका एक बार फिर डॉक्टर आदित्य ने अपने अस्पताल में उपचार देकर उन्हें जीवन दान देकर अपने पैरों पर खड़ा कर दिया हालांकि अभी डॉक्टर आदित्य के देखरेख में बेहतर इलाज चल रहा है और जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की उम्मीद है इसकी नगर में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है..