बरेली, 11 सितम्बर।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कैम्प कार्यालय में सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी और तत्काल प्रभाव से कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए।

खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी

बैठक में अवगत कराया गया कि सीएम डैशबोर्ड के कुल 69 इंडीकेटर्स में से एनआरएलएम, फैमिली आईडी, पंचायत, निपुण परीक्षा, नई सड़कों का निर्माण, कौशल विकास, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान और बेसिक शिक्षा से जुड़े इंडीकेटर्स पर बरेली का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। इसी वजह से जिले की समग्र रैंकिंग प्रभावित हुई। जिलाधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

एनआरएलएम व बैंकों में समन्वय की कमी

बैठक में पाया गया कि एनआरएलएम के अंतर्गत रिवाल्विंग फंड और सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) वितरण में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं हो पाई है। इस पर जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों को बैंकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर तत्काल फंड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सामूहिक विवाह 22 व 23 सितम्बर को

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का इंडीकेटर हाल ही में अगस्त माह में जोड़ा गया है। चूंकि पिछले माह विवाह कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ, इसलिए रैंकिंग प्रभावित हुई। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 22 व 23 सितम्बर को सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराए जाएं, ताकि इस माह के लक्ष्यों में उसकी गणना हो सके और रैंकिंग बेहतर हो।

कौशल विकास व अन्य विभागों की भी समीक्षा

बैठक में यह भी सामने आया कि कौशल विकास का इंडीकेटर हाल ही में जोड़ा गया है, लेकिन डीएससी कार्य शुरू न होने से प्रगति प्रभावित हुई है।
इसी प्रकार राजस्व से जुड़े कार्यों की समीक्षा में रुहेलखंड नहर, खनन विभाग, कृषि विभाग और परिवहन विभाग की राजस्व वसूली लक्ष्य से कम पाई गई। इसके चलते जिले की रैंकिंग में गिरावट दर्ज हुई है।

आईजीआरएस व स्वामित्व योजना में भी कमी

बैठक में बताया गया कि स्वामित्व योजना में प्रगति घटकर 70 से 69 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं, आईजीआरएस (Integrated Grievance Redressal System) की रैंकिंग भी एक प्रतिशत कम हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी के निर्देश

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागीय कार्यों में त्वरित सुधार लाएं। रैंकिंग को प्रभावित करने वाले बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए और निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo prehrano dovolj manj sladkorja, a to ne deluje vedno. Pomembnejša je prava kombinacija sestavin, zato je vredno temo podrobneje raziskati. ko ostane marmelada, spečemo Pri vlaganju mnogi uporabijo napačen kis Večina smetano stepa pretoplo buča ni le za juho: strašljive pice Zakaj mora biti skrivnost sočnejših mesnih polpetov skoraj vsi jajca pečejo v ponvi Bučna juha ali jesenska kremna klasika pečica ali ponev: jajčevci Kako lahko vsakdanji obrok postane hkrati okusen in hranljiv? Izberite sveže sestavine, dodajte stročnice ali polnovredna žita ter uporabite zelišča namesto prevelike količine soli in maščob.