खैरथल-तिजारा, 06 सितम्बर। जिला प्रभारी सचिव एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा राजस्थान इकबाल खान ने शनिवार को राजकीय सेटेलाईट अस्पताल खैरथल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने अस्पताल बेड कैपेसिटी, अस्पताल में की गई जांचो की संख्या, उपलब्ध दवाइयां, स्टोरेज हाउस आदि की जानकारी प्राप्त कि। पीएमओ नितिन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में वर्तमान में 50 बेड की सुविधा उपलब्ध है। शनिवार को

अस्पताल में 550 ओपीडी मरीजों को देखा गया, वहीं मरीजों को आईपीडी में भर्ती कर आवश्यकता अनुसार उपचार दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना के तहत सभी 52 प्रकार की जांचें निःशुल्क की जा रही हैं, जबकि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण योजना के अंतर्गत 952 प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में दवाइयों का तीन महीने का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

जानकारी में बताया गया कि अस्पताल में प्रतिमाह 40 मरीजों का डायलिसिस किया जाता है, किंतु विगत 10 दिनों से मशीन खराब होने के कारण डायलिसिस सेवा बाधित है, जिस पर जिला प्रभारी सचिव ने पीएमओ को आवश्यक कार्रवाई करते हुए मशीन को सुचारू रूप से चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने लैब में की जा रही जांचों की जानकारी प्राप्त कि जिस पर पीएमओ ने बताया कि प्रयोगशाला में प्रतिदिन 1500 जांचें की जा रही हैं, वहीं प्रतिमाह औसतन 25 एक्स-रे किए जा रहे हैं।

उन्होंने अस्पताल में उपस्थित मरीजों से वार्ता कर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं एवं डॉक्टर के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ-साथ उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनको दी जाने वाली सुविधा का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में काम कर रहे कार्मिकों से उनके कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि

अस्पताल आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने भर्ती मरीजों को भी प्रावधान के अनुरूप सभी सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं से मरीजों को लाभ पहुंचाने का निर्देश भी दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव खान ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, कमरों की खराब स्थिति को देखते हुए उनकी मरम्मत एवं पेंटिंग करवाने तथा खराब मशीनों को शीघ्र दुरुस्त कर सेवाएं पुनः आरंभ करने के निर्देश दिए।

Un simple bouillon peut transformer une recette de restaurant, même sans ingrédients coûteux. Les techniques qui expliquent ce résultat méritent d'être étudiées plus en détail. fouet manuel ou électrique : réussir la génoise Le café refroidit vite sur le comptoir, et cette simple scène prolonge naturellement la réflexion. En cuisine, une recette réussie tient aussi au rythme du service, à la fraîcheur des produits et à la précision des gestes.